ArchWiki:About (हिन्दी)
यह लेख ArchWiki का एक सामान्य overview (सिंहावलोकन) है, जो "कौन?", "क्या?", "क्यों?", और "कैसे?" जैसे सवालों के जवाब देता है।
लक्ष्य
ArchWiki का मुख्य उद्देश्य Arch Linux user community को web पर सबसे comprehensive (व्यापक) और सबसे accessible (सुलभ) documentation प्रदान करना है। यह एक world-wide project है जिसमें दुनिया के हर कोने से कई participants (प्रतिभागी) शामिल हैं। यह wiki Arch Linux के सभी सिद्धांतों (principles) को अपनाता है, खासकर simplicity (सरलता) के संदर्भ में। ArchWiki लगातार विकसित हो रहा है और collaboration (सहयोग) पर फलता-फूलता है; सुधार के लिए हमेशा गुंजाइश है।
Comprehensive (व्यापक)
ArchWiki के primary objectives में से एक यह है कि Arch Linux का उपयोग करते हुए computing के सभी पहलुओं को cover किया जाए। Media center से लेकर corporate networks को manage करने तक, जो भी Arch Linux achieve कर सकता है वह ArchWiki के scope में है।
Accessible (सुलभ)
ArchWiki का primary goal बहुत बड़ा हो सकता है, और हजारों articles की जरूरत है; ArchWiki को सभी information तक पहुँचने का एक simple और intuitive तरीका offer करना चाहिए। यह कोई आसान काम नहीं है, लेकिन typical Arch ingenuity (कुशलता) और imagination (कल्पनाशीलता) प्रबल होगी।
आधिकारिक arch-wiki-docs package users को ArchWiki content की एक copy download करने की क्षमता प्रदान करता है। Details के लिए यह forum discussion देखें।
यह कैसे काम करता है
ArchWiki को official Maintenance Team और हजारों contributors द्वारा maintain किया जाता है। Users articles को edit और organize करते हैं ताकि readers को Arch Linux documentation में सबसे बेहतर content मिल सके। Contents community द्वारा, community के लिए बनाए जाते हैं: ज्यादातर articles किसी एक व्यक्ति द्वारा नहीं लिखे जाते हैं, बल्कि कई लोगों के cumulative effort को represent करते हैं जो गलत information को सही करते हैं, outdated articles को update करते हैं, और अन्यथा ArchWiki contents को बेहतर बनाते रहते हैं।
आप कैसे मदद कर सकते हैं
ArchWiki को volunteers द्वारा maintain किया जाता है। Contributors की संख्या कभी भी बहुत अधिक नहीं होती, और मदद की हमेशा जरूरत होती है। अगर आप wiki pages को edit करने में सक्षम महसूस करते हैं, तो community को अपने कुछ समय और ऊर्जा donate करने पर विचार करें।
Contribute करने के तरीके जानने के लिए कृपया ArchWiki:Contributing देखें।
प्रारंभिक इतिहास
- 2004-01-11 || Forums में documentation contribute करने के लिए एक initial wiki-like तरीका announce किया गया था, जो एक open user account पर आधारित था।
- 2004-02-03 || Arch Linux के लिए wiki documentation का पहला traceable proposal forums में बनाया गया था।
- 2004-02-27 || PhpWiki पर आधारित एक पहला wiki forums में announce किया गया था।
- 2005-06-05 || वर्तमान MediaWiki installation में migration का proposal दिया गया।
- 2005-07-08 || ArchWiki को MediaWiki पर set up किया गया था।
- 2005-07-11 || पहला edit, ArchWiki:General disclaimer article में किया गया।
- 2005-07-11 || Main namespace में पहला edit, Main page में किया गया।
- 2005-07-18 || नया installation forums में announce किया गया था: इस प्रकार PhpWiki version से pre-existing articles का migration शुरू हुआ।
संपर्क
ArchWiki coordinators की list के लिए ArchWiki:Maintenance Team देखें।
धन्यवाद
- Hosting Arch Linux team द्वारा graciously provide की गई है
- MediaWiki द्वारा powered
- हमारे सभी contributors और supporters को धन्यवाद!